परवेज़ अख्तर/सीवान:- प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूसन् कंपनी के तत्वावधान में पचरुखी जेई रंजीत कुमार देव तथा प्रोजेक्ट इंजीनियर सिद्धार्थ झा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्युत संबंध निश्चय योजना “हर घर बिजली” के तहत मुफ़्त बिजली कनेक्शन शिविर आयोजित की गई। इस सम्बन्ध में प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री झा ने बताया की 31 मार्च तक शिविर के माध्यम से बिजली से वंचित परिवारो को मुफ़्त बिजली कनेक्शन के लिये आवेदन लिया जायेगा। आवेदन के साथ कोई भी शुल्क देय नहीं है। देय राशि का भुगतान विद्युत् विपत्र के साथ किस्तो में लिया जायेगा। वंचित अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड एवम् आवासीय प्रमाण पत्र के प्रमाणित दस्तावेज के छायाप्रति के साथ आवेदन करेंगे। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आवेदन लिये जायेंगे तथा अपराह्न 3 बजे के बाद प्राप्त आवेदन का डोर टु डोर जाकर समीक्षा किया जायेगा। वही पीएमए राजीव कुमार गुप्ता तथा सुपरवाइजर आबिद ने बताया की शिविर के पहले दिन बुधवार को 40 तथा दूसरे दिन गुरुवार को 30 सहित कुल 70 अभ्यर्थियो द्बारा फ्री विद्युत् कनेक्शन के लिये आवेदन दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…