Siwan News

सीवान रेलवे जंक्शन पर अनारक्षित टिकट लेने के लिए मारा मारी

6 टिकट काउंटर में 2 टिकट कांउटर ही चालू

परवेज़ अख्तर/सीवान:- रेलवे जंक्शन पर अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ता है। स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए 6 टिकट काउंटर और 5 एटीवीएम बने हुए है, लेकिन इसके बावजूद भी यात्रियों को लम्बी लाईन लगाकर टिकट लेने पड़ते है। स्टेशन पर बने 6 टिकट काउंटर में 2 टिकट कांउटर ही खुलते है। वही स्टेशन पर लगे 5 एटीवीएम मशीन में केवल 2 ही खुले रहते है बाकी के 3 मशीन भी काम नही करती। इसके कारण लोगों को टिकट लेने में काफी परेशानी होती है। दोनों काउंटर पर लंबी कतार पूरे दिन लगी रहती है। कतार में खड़े रहने के बावजूद काउंटर तक पहुंचने के पहले ही ट्रेन के आ जाने से कई लोग बिना टिकट लिए गाड़ी में सवार हो जाते हैं। यह स्थिति एक दिन की नहीं है। एक नंबर काउंटर महिला एवं वरिष्ठ आदि के लिए हैं। जबकि पांच काउंटरों को सामान्य यात्रियों को टिकट वितरण के लिए रखा गया है। वही जब रेलवे के कोई बड़े अधिकारी जांच के लिए आते है तब अधिकारियों को दिखाने के लिए सभी टिकट काउंटर खोल दिये जाते है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026