परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसंतपुर में मंगलवार के शाम वेस्ट मुजफ्फरपुर के डीएसपी कृष्णा मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में बसंतपुर थाना समेत करीब दो दर्जन पुलिस बल ने पुरानी बाजार स्थित विजय साह सर्राफा की दुकान में छापेमारी की। यहां पुलिस ने छापेमारी के बाद दुकान को सील कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल को देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों में सनसनी फैलने के कारण लोगों की भीड़ भी यहां देखने को मिली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार विजय साह जिसे 2 अगस्त को हाजीपुर तथा गोपालगंज की पुलिस ने गिरफ्तार कर ले गई थी, उसे हथकड़ी के साथ लेकर आई थी। पुलिस की मौजूदगी में विजय साह ने अपनी दुकान खोली और वीडियो कैमरे के साथ दुकान की तलाशी ली गई। इस दौरान चांदी तथा चांदी की गहने मिलाकर वजन करने पर दो किलो 85 ग्राम हुआ,पुलिस सील कर साथ ले गई और दुकान को सील कर दिया। सैकड़ों लोगों की भीड़ को हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…