परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर में एक कलयुगी देवर ने अपनी भाभी के साथ दुर्व्यवहार किया। बीच बचाव करने आई अपनी बहन की पिटाई कर दी। इसको लेकर महिला की सास शारदा कुंवर ने नौतन थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे उसकी बड़ी बहू खाना बना रही थी। तभी उसका दूसरा बेटा रंजीत यादव और गणेश यादव का पुत्र व्यास यादव आए और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। जब बहू ने शोर मचाया, तो बीच-बचाव करने आई महिला की बेटी सीता कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिया और गले से मंगलसूत्र तथा कान की बाली छीन लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…