Categories: पटना

मुकेश सहनी ने अमित शाह से पूछे सवाल, गृह मंत्री को बताना चाहिए कि तीन साल में पिछड़ों के लिए कितना काम हुआ

पटनाः बिहार के भोजपुर के दुलौर में आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए एक बयान पर पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी बीजेपी पर प्रतिवार किया है. वीआईपी ने अमित शाह से पूछा है कि गृह मंत्री ये बताएं कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग गठन के बाद तीन वर्ष में कितने पिछड़ों को लाभ हुआ?

वीआईपी ने किया दावा- कोई काम नहीं हुआ

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को कहा कि भले ही आयोग का अध्यक्ष भगवान लाल सहनी को बना दिया गया हो, लेकिन तीन साल के कार्यकाल में पिछड़ों के कल्याण के लिए कितना काम हुआ यह भी गृह मंत्री को बताना चाहिए. वीआईपी नेता ने दावे के साथ कहा कि पिछले तीन साल के दौरान पिछड़ों, अत्यंत पिछड़ों के लिए एक भी कल्याण के काम नहीं हुए और अध्यक्ष बने सहनी का कार्यकाल भी पूरा हो गया.

निषादों को बरगला कर वोट लेने का आरोप

मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी के नेता शुरू से लोगों को भ्रम में डालने की राजनीति कर सत्ता में बने रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि निषादों के आरक्षण को लेकर पिछले कई वर्षों से वीआईपी पार्टी आंदोलनरत रही है, लेकिन निषाद को बरगला कर वोट लेने वाली बीजेपी की सरकार ने अब तक सभी राज्यों में आरक्षण की व्यवस्था नहीं की, जिससे पूरे समाज में नाराजगी है. बता दें कि बीजेपी की ओर से दिए गए कई भी बयान को लेकर मुकेश सहनी जवाब देने का मौका नहीं छोड़ते हैं. यही वजह है कि हर बयान पर वे खुलकर अपनी बात रखते हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024