Categories: पटना

नीतीश चाहें तो रूस के राष्ट्रपति बन जाएं…बिहार को बख्श दें : चिराग पासवान

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एलजेपी के नेता चिराग पासवान के बीच राजनीतिक अदावत किसी से छिपी नहीं है. सोमवार को चिराग ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. चिराग ने कहा कि वे (नीतीश) चाहें तो रूस के राष्ट्रपति बन जाएं या फिर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बन जाएं, मगर मेरी यही गुजारिश है कि वह बिहार को बख्श दें. चिराग ने ये भी पूछा कि नीतीश को बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री रहकर क्या उखाड़ लिया?

चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष हैं और जमुई से सांसद हैं. बता दें कि इससे पहले आरजेडी के तरफ से कहा गया था कि अगर बीजेपी उन्हें (नीतीश) उपराष्ट्रपति बना देगी तो वे इस ऑफर को कभी नहीं ठुकराएंगे और अब चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश हमेशा अपने लिए कुर्सी का इंतजाम पहले करते हैं उसके बाद ही कोई कदम उठाते हैं.

नीतीश को छात्रों से मिलने में परेशानी

चिराग ने नीतीश पर तंज भी कसा और आरजेडी की इफ्तार पार्टी में नीतीश के अपने घर से पूर्व CM राबड़ी देवी के आवास तक पैदल चलकर जाने पर कहा कि उन्हें वहां तक पैदल जाने में कोई दिक्कत नहीं होती है, मगर उन्हें पैदल चलकर एसटीईटी के छात्रों और बेरोजगार युवाओं से मिलने में परेशानी होती है जो धरना प्रदर्शन करते हैं.

विडंबना है कि सिर्फ एक ही चर्चा कर रहे

चिराग ने कहा कि बिहार की विडंबना है कि चर्चा करने के लिए लोगों के पास एक ही विषय है- मुख्यमंत्री की कुर्सी बच गई है. चर्चा सिर्फ हो रही है कि वह राष्ट्रपति बनेंगे या उपराष्ट्रपति बनेंगे. मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने क्या उखाड़ लिया है? यह नीतीश कुमार को बताना चाहिए.

नीतीश सहूलियत की राजनीति करते

दो दिन पहले भी चिराग ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा था. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार सहूलियत की सियासत करते हैं. यूपी चुनाव के समय विशेष राज्य के दर्जे और जातीय जनगजनगणना कि मांग उठी थी, चुनाव के बाद मुद्दे गायब हो गए हैं. चिराग ने तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में पहुंचने पर कहा कि उनके पिता रामविलास भी लालू प्रसाद की इफ्तार पार्टी में शरीक होते थे. ऐसे में तेजस्वी की इफ्तार में शामिल होने पर इसके राजनीतिक मायने ना निकाले जाएं. ये धर्म विशेष का मामला है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026