Categories: पटना

RJD की जीत का VIP के मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न, BJP की हार से झलक रही सहनी के चेहरे पर खुशी

पटना: आज बिहार के बोचहां विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ गया। जिसमें बीजेपी को हराते हुए राजद ने तीर मार ली। वहीं बीजेपी के हार के बाद वीआईपी भी खुशी से झूम रही। पार्टी दफ्तर में मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई जा रही। वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

बता दें कि उपचुनाव में राजद ने बीजेपी को हरा दिया। राजद के अमर पासवान ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा की बेबी कुमारी को मात दी है। जिसकी खुशियां मुकेश सहनी भी मना रहे। इस परिणाम के बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। वीआईपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी बधाई दे रहे हैं।

वीआईपी के सभी नेता उपचुनाव में बीजेपी की हार पर खुश हैं। क्योंकि बीजेपी ने कुछ दिन पहले ही एनडीए से उनका पत्ता काटते हुए मंत्री पद ले लिया था। बता दें कि आज के परिणाम में मुकेश सहनी की पार्टी VIP की उम्मीदवार गीता कुमारी को 29,279 वोट मिले हैं। बोचहां में बड़ी जीत मिलने से गदगद तेजस्वी यादव ने बोचहां की जनता को जीत की बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026