Categories: पटना

VIP के मुकेश सहनी ने तेजस्‍वी से कहा- ढ़ाई साल मैं भी रहूंगा सीएम, मंजूर है तो बनाइए सरकार

पटना: बिहार सरकार में मंत्री व विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव को बड़ा ऑफर देते हुए कहा है कि तेजस्‍वी पांच साल के लिए मुख्‍यमंत्री बनने की चाहत छोड़ दें। यदि वे ढाई साल के लिए खुद और इतने ही दिन के लिए उन्‍हें या निषाद समाज के किसी अन्‍य नेता को सीएम बनने की बात पर आगे आएं तो वीआइपी साथ है। उन्‍होंने कहा कि वे हमेशा से लालू प्रसाद यादव को मानते रहे हैं। लालू हमेशा उनके दिल में रहेंगे।

सहरसा में वीआइपी के विधान पार्षद प्रत्‍याशी के समर्थन में सभा करने आए मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी लड़ाई है कि बिहार में पिछड़ा-दलित का बेटा राज करे। तेजस्‍वी यादव चाहते हैं कि केवल वही सीएम बनें, कोई और नहीं। ले‍किन जब तक उनके और मेरे सोच में फर्क रहेगा, हम दूर रहेंगे। जिस दिन वे चाहेंगे कि ढाई साल का सीएम वे बनते हैं और ढाई साल निषाद या पिछड़ा का बेटा सीएम बने तो हम साथ आ जाएंगे। जरूरी नहीं है कि मुकेश सहनी सीएम बने। किसी भी पिछड़े या अतिपिछड़े या दलित को सीएम बना दें।

उन्‍होंने कहा कि पुष्‍पा मतलब फ्लावर मत समझना। सन आफ मल्‍लाह हूं। निषाद हमेशा धारा के विपरीत चलता है। इसलिए कोई कुछ बोले, परवाह नहीं। हक अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे। सूई के नोक के बराबर भी अधिकार है तो लड़ता रहूंगा

मुकेश सहनी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्‍याय के पुरोधा रहे हैं। वे हमेशा सामाजिक न्‍याय की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्‍हें देखकर ही राजनीति सीखी है। यूं कहें कि लालू प्रसाद की अंगुली पकड़कर यहां तक आए हैं। अब यहां तक आएं हैं तो उन्‍हें कैसे भूल जाएं। भले रास्‍ते अलग हैं ले‍किन लालू जी दिल में रहते हैं, कहने पर कई नेताओं ने उनपर टिप्‍पणी की। वे लोग भी टिप्‍पणी कर रहे थे, जो उनकी अंगुली पकड़कर राजनी‍ति में आगे आए हैं। लेकिन लालूजी हमेशा मेरे दिल में रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026