Categories: पटना

विधानसभा अध्यक्ष ने RJD विधायक से कहा- फिर झमेला कराइएगा क्या….और प्रश्न को कर दिया स्थगित, मंत्री को दिया निदेश

पटना: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर विजय सिन्हा ने साफ कर दिया कि वे सरकार के आगे नहीं झुकेंगे। सदन में राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़ा सवाल उठाया। राजद विधायक ने सदन में कहा कि सरकार की तरफ से जो जवाब आया है वो पूरी तरह से गलत है। कैग की रिपोर्ट और विभाग के जवाब में समानता नहीं है। ऐसे में सरकार ने सदन को गुमराह किया है। वैसे दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और प्रश्न को स्थगित की जाये। स्पीकर विजय सिन्हा ने जैसे ही प्रश्न को स्थगित करने की बात सुनी तुरंत कहा- फिर झमेला कराइएगा क्या…। इस तरह से उन्होंने सीएम नीतीश पर तंज कसा। इसके बाद स्पीकर ने कहा कि हम प्रश्न को स्थगित करते हैं।

हालांकि सरकार की तरफ से गलत उत्तर और राजद विधायक की तरफ से प्रश्न स्थगित करने की मांग पर स्पीकर विजय सिन्हा ने साफ चेताया और कहा कि हम प्रशासनिक अराजकता नहीं फैलने देंगे। हम इस प्रश्न को स्थगित करते हैं। उन्होंने आसन से मंत्री लेसी सिंह को निदेश दिया कि इस मामले की पूरी जांच कराकर सदन को अवगत करायें।

प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने राजस्व कर्मियों की कमी का सवाल उठाया।भाजपा विधायक ने सवाल उठाया कि 12 सालों में केवल एक बार ही इसके लिए एक बार परीक्षा ली ग। की तरफ से राजस्व विभाग के मंत्री रामसूरत राय ने सदन में बताया कि हाल ही में बीपीएससी से चयनित 440 राजस्व अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026