Categories: पटना

बीजेपी के दांव से पटके गए मुकेश सहनी, RJD बोली- जैसी करनी, वैसी भरनी….कांग्रेस ने कहा-वीआईपी तो झांकी है, JDU और मांझी बांकी है ?

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के सभी तीन विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। बतौर विधान परिषद सदस्‍य उनका कार्यकाल भी अंतिम दौर में है। अकेले पड़ चुके मुकेश सहनी से अब बीजेपी मंत्री पद से इस्‍तीफा भी मांग रही है। राष्‍ट्रीय जनता दल ने कहा कि यह तो होना ही था। साथ ही ‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ कहकर मुकेश सहनी पर तंज भी किया। आरजेडी ने अब जीतन राम मांझी को लेकर भी भविष्‍यवाणी करते हुए उन्‍हें चेताया है। कांग्रेस ने कहा है कि अब आगे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी बीजेपी से अलर्ट रहें। वीआईपी तो झांकी है, जेडीयू और माझी बाकी है ? उधर, आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने मुकेश सहनी से मंत्री पद से इस्‍तीफा मांगा है।

आरजेडी ने कहा है कि बीजेपी ने मुकेश सहनी के सीने में खंजर घोंपा है। बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा रहा है कि मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं। उसने निषाद समाज को अपमानित किया है। RJD ने कहा कि तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी को पहले ही चेताया था कि उनका कूपन रिचार्ज नहीं होगा। अब आगे जीतन राम मांझी का भी वही हाल होगा।

आरजेडी ने आगे कहा कि अब मुकेश सहनी को अपनी गलती महसूस हो रही होगी। लालू प्रसाद यादवऔर तेजस्वी यादव मल्लाह और निषाद समाज के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने लोकसभा में तीन सीट देकर उन्‍हें सम्मान दिया। पर, मुकेश सहनी झांसे में फंस गए और अब कोई उपाय नहीं है। जैसा किया, वैसा भोग रहे हैं। बीजेपी का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

कांग्रेस ने कहा कि मुकेश सहनी को बीजेपी ने धोखा दिया है। उन्‍हें खंजर भोंका है। घटना से बीजेपी का चरित्र उजागर हुआ है। अब आगे नीतीश कुमार भी सतर्क रहें, उनके लिए भी खंजर तैयार है। इसके लिए कोशिश शुरू हो चुकी है। वीआईपी तो झांकी है, जेडीयू और माझी बाकी है ?

आरोपों पर जलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि मुकेश सहनी जब आरजेडी का खंजर खाकर एनडीए में आए थे, तब बीजेपी ने हीं उन्‍हें सहारा दिया था। बीजेपी ने उन्‍हें अपने हिस्‍से की 11 सीटें व नौ प्रत्‍याशी भी दिए थे।

विदित हो कि बुधवार को बिहार विधानसभा में वीआइपी के सभी तीन विधायक राजू सिंह, मिश्री लाल और स्वर्णा सिंह ने पाला बदल कर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके साथ मुकेश सहनी की पार्टी का बिहार विधानसभा में अस्तित्‍व समाप्‍त हो गया है। साथ ही आरजेडी को पीछे छाड़ते हुए बीजेपी अब विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी हो गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026