Categories: पटना

पुलिस गिरफ्त में आये फर्जी ADM के मोबाइल में 300 से अधिक गोपनीय लेटर….रात में हाइवे पर करता था वसूली

पटना: मुजफ्फरपुर पुलिस के गिरफ्त में आये फर्जी ADM मामले की जांच में परत दर परत चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को उसके पास से करीब 300 गोपनीय लेटर मिले। ये सभी लेटर सरकार के सचिव, DM मुजफ्फरपुर और कटिहार द्वारा जारी किया गया है। इसके अलावा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का आवेदन, मुजफ्फरपुर DM द्वारा AES के प्रति जागरूकता की लेकर की गई बैठक, नगर निगम ऑटो टॉपर घोटाला के आदेश की कॉपी, DM के कार्यक्रम की लिस्ट समेत अन्य कॉपी उसके मोबाइल से मिले हैं। अब पुलिस इस लेटर की सच्चाई का पता लगाने के लिए सम्बन्धित विभागों से संपर्क साधने में जुटी है।

फर्जी ADM आकाश का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह एक कार में पीछे की सीट पर बैठा है। साथ मे दो व्यक्ति और हैं। एक कार चला रहा है। उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। कहा जा रहा है की फर्जीवाड़े के खेल में उसके साथ और भी कई लोग शामिल हैं, वे फर्जी DSP बनकर घूमते आकाश के साथ घूमते थे। पुलिस उस वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति और पुलिस की वर्दी पहनकर कार चलाने वाले का पता लगा रही है।

पुलिस जांच में पता लगा कि वह रात में पुलिस की वर्दी पहने लोगों के साथ हाइवे पर घूमता था। बताया जा रहा है कि पुलिस की वर्दी में DSP रैंक के अफसर होते थे। अब वे असल DSP होते थे या आकाश की तरह फर्जी। ये कहना अभी मुश्किल है। ये लोग रात को हाइवे पर गाड़ियों की चेकिंग भी करते थे। पुलिस का कहना है कि गाड़ी चालकों से मोटी रकम भी ऐंठते थे।

आकाश अपने भाई आशीष सन्नी के बारे में पुलिस को बताया कि वह पटना DM ऑफिस में कार्यरत है। पूछताछ में आकाश ने तो बताया कि उसे सभी गोपनीय दस्तावेज उसका भाई ही उपलब्ध करवाता था। अब पुलिस उसके भाई की तलाश में जुट गई है। पहले ये पता किया जा रहा है कि वह सही में पटना DM ऑफिस में कार्यरत है भी या नहीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024