दरौंदा

मुखिया हत्या कांड: सुनील सिंह उर्फ दहाड़ी सिंह को मौत के घाट उतारे जाने के पहले सोशल मीडिया पर खूब दहाड़ा था गांव का जितेंद्र यादव

  • उक्त वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल
  • पुलिस को करनी चाहिए जांच
  • हत्याकांड में गिरफ्तार पूर्व मुखिया समेत दो भेजे गए है जेल
  • लेरुआ गांव का रहने वाला है जितेंद्र यादव
  • फरार प्रदीप की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों की बढ़ी बेचैनी
  • मुखिया के पारिवारिक विवाद में ललकारा था जितेंद्र ने
  • वीडियो फुटेज की होगी जांच  : एसडीपीओ

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुखिया के परिवारिक विवाद में लेरुआ गांव के जितेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर मृत मुखिया सुनील सिंह व दहाड़ी सिंह को हत्या के पूर्व खूब दहाड़ते हुए ललकारा था। उक्त वीडियो फुटेज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बतादें की घटना के पूर्व कुछ आंशिक रूप से विवाद उनके चाचा के साथ हुई थी। इसी बात को लेरुआ गांव निवासी जितेंद्र यादव ने मुखिया को सोशल मीडिया पर खूब ललकारा था।

बाद में इसी बीच सिवान- पैगंबरपुर मुख्य पथ पर करसौत पुल के पास बीते 27 सितंबर को दिनदहाड़े महाराजगंज के बलऊं पंचायत के मुखिया सह लेरूआ गांव निवासी सुनील सिंह उर्फ दहाड़ी सिंह की हत्या हो गई। उक्त घटना को लेकर मुखिया के इकलौता पुत्र सुमित कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर बीते सोमवार की दोपहर बाद एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें महाराजगंज के तक्कीपुर पंचायत के भगौछा निवासी पूर्व मुखिया सुनील राय, दारौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी सत्येंद्र यादव तथा बलऊं निवासी प्रदीप यादव को आरोपित किया गया था।

अभी भी दर्ज कांड के एक आरोपित प्रदीप जो पुलिस पकड़ से बाहर है। इस बाबत महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया की दर्ज प्राथमिकी कांड सं. 265/20 में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  कांड के नामजद आरोपी पूर्व मुखिया  सुनील राय को झारखंड के तिलैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया की प्राप्त वीडीओ फुटेज की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर जितेंद्र के विरुद्ध कानूनी करवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026