परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जा की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों की बाइक पुलिस ने जब्त कर ली। शहर के गोपालगंज मोड़ पर मुफस्सिल थाना के पदाधिकारियों द्वारा बाइक चेकिग के दौरान करीब 26 हजार का फाइन किया गया। वाहन जांच की सूचना मिलते ही बाइक चालकों में हड़कंप मच गया।
कई बाइक चालक अपना रास्ता बदल कर दूसरे रास्ते निकलने की फिराक में लग गए। थाना के एएसआइ राजेश सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बाइक चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें करीब 26 हजार की जुर्माना राशि वसूलने के बाद बाइक को मुक्त कर दिया गया। बता दें कि जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद ही एसपी अभिनव कुमार ने वाहन जांच अभियान को चुनाव समापन तक जारी रखने का निर्देश दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…