Tarwara Hindi News

घर से बाहर बुलाकर मारी गोली, दरौंदा जंक्शन का घायल है स्टेशन मास्टर

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव में शनिवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने गांव निवासी सह दारौंदा जंक्शन के एसएम मनोज कुमार सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। अपराधियों ने मनोज के पैर के ऊपरी हिस्से (जांघ) में गोली मारी थी। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। मनोज को घायलावस्था में इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। वे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इधर गोली लगने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर जांच करने के बाद घायल का फर्द बयान दर्ज किया। इलाज के क्रम में मनोज कुमार ने बताया कि मेरा घर गांव के मुख्य पथ पर ही है। रात में मैं घर के बाहर बैठा था। तभी अपाची बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने पहले मुझे अपने पास बुलाया। जब मैंने उनकी पहचान पूछी तो उन्होंने दुबारा मुझे बुलाया। मैंने सोचा कि शायद बाइक सवारों को रास्ते की जानकारी नहीं है,जैसे ही मैं उनके समीप पहुंचा तो पीछे बैठे एक युवक ने पिस्टल निकाल कर मुझ पर फायरिंग कर दी। गोली मेरे जांघ में लगी और मैं घायल होकर वहीं गिर गया। इसके बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। मनोज ने बताया कि उनके घर पर रविवार को बरात आने वाली है शादी समारोह में शामिल होने के लिए वे घर पर आए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026