Siwan News

कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के पकड़ी मोड़ स्थित इंदिरा स्मृति राजेंद्र आश्रम जिला कार्यालय में रविवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय ने की। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से लोकसभा चुनाव की रणनीति व विविध मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही हाल ही में पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले व इसके बाद भारत व पाकिस्तान के बीच उत्पन्न हुए जंग के हालात पर भी कांग्रेस नेताओं ने चर्चा किया। नोटबंदी, जीएसटी, किसानों की कर्जमाफी, फसल बीमा, राफेल, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी इस कार्यसमिति की बैठक में चर्चा हुई। आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही साथ जिले में संगठन को प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों के विचार सुनने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में देश की जनता का विश्वास बढ़ा है। बैठक के दौरान सभी प्रखंडों के प्रभारियों ने पटना रैली के बाद की गतिविधियों की प्रखंड वार रिपोर्ट जमा की। साथ ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व विधायक डॉ त्रिभुवन सिंह, जिला पार्षद प्रदुमन राय, मुखिया अब्दुल हमीद, छात्र नेता आलोक दुबे एवं विकास गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मौके पर शिवधारी दुबे, विनय चंद्र श्रीवास्तव, रामाकांत सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, मेराज अहमद, जवाहर भाई, रूदल बागी, बजरंगी सिंह, कृष्ण बिहारी दीक्षित, जेपी दुबे, उमेश्वर ठाकुर, राजा राम प्रसाद, हाफिज जुबेर, विजय दुबे, परशुराम सिंह, जावेद अली, अर्जुन सिंह, ध्रुवलाल प्रसाद, कमलेश शाही, अक्षय लाल प्रसाद, डॉ.हुमायूं जफर, मंसूर आलम, बच्चा सिंह, शशिभूषण तिवारी, पंडित अवधेश मिश्र, हाजी नुरुल होदा, सरोज गोस्वामी, मथुरा पंडित, अरुण मांझी, उमेश्वर ठाकुर, शमीम अहमद, आजाद हुसैन, गणेश राम, जन अधिकार पार्टी के अशोक सिंह, हरिशंकर प्रसाद, सुभाष यति, ददन यादव, भरत पटेल, महताब आलम, गुफरान अहमद, प्रेमचंद्र राम समेत कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026