परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के पचरूखी थाने के अलापुर गांव से पुलिस ने मंगलवार की सुबह 5 साल के एक मासूम का शव बरामद किया है। पुलिस को संदेह है कि मासूम के साथ हत्या से पहले आरोपित ने जबरदस्ती की है। मासूम गांव के अनूप सिंह की बेटी अनुष्का थी। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। पकड़ा गया आरोपित सिसवन थाना के सुबही रामगढ़ गांव का प्रदीप सिंह है जो आलापुर गांव में अपने मामा के घर आया था।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम से ही अनुष्का लापता थी। परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर शाम तक जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फलस्वरूप पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपित को शाम में ही पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस के कड़ाई के बाद देर रात आरोपित ने घटना को स्वीकार करते हुए शव छिपाने वाले जगह की जानकारी दी।
इधर, पुलिस आरोपित को साथ लेकर जब शव की बरामदगी के लिए मंगलवार की सुबह गांव पहुंची तो बेकाबू भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस के वाहन का शीशा तोड़ दिया। हमले में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…