Categories: पटना

अपराधियों ने की 12 लाख के सोने-चांदी के जेवरों की लूट, 10 की संख्या में पहुंचे थे अपराधी

पटना: आरा के नगर थाना क्षेत्र के चौक स्थित शुक्ला मार्केट में दो स्वर्ण दुकानों पर हथियार से लैश लूटेरों ने दुकानों से लगभग पौने बारह लाख के सोने-चांदी के जेवरों की लूट की है। आरा नगर थाना क्षेत्र के चौक स्थित शुक्ला मार्केट के एपी ज्वेलर्स एवं जेके ज्वेलर्स पर लगभग 10 की संख्या में रहे लूटेरों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान जब जेके ज्वेलर्स के मालिक जयंत कुमार ने भाग कर हल्ला की कोशिश की तो लूटेरों ने फायरिंग की जो मिस फायर हो गया जिससे दुकानदार जयंत कुमार बाल-बाल बच गए।

जेके ज्वेलर्स के मालिक आरा नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल निवासी प्रेमशंकर प्रसाद के पुत्र जयंत कुमार ने बताया कि लगभग 10 की संख्या में रहे नकाबपोश लूटेरों ने हथियार के बल पर 10 किलोग्राम चांदी जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये थी लूट लिए। लूट के दौरान मालिक जयंत कुमार भाग कर हल्ला करने की कोशिश करने लगे तभी एक लुटेरे ने फायरिंग की जो मिस फायर हो गया जिसके कारण वो बाल-बाल बच गए।

वही एपी ज्वेलर्स के मालिक आरा नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया निवासी शम्भू प्रसाद के पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से भी 100 ग्राम सोने के साथ एक 15 ग्राम की सोने की चेन एवं थोड़े चांदी के जेवर एवं नगद लगभग 50 हजार रुपये लूटेरों ने लूट लिया। दुकान के मालिक ने बताया कि कुल लगभग पौने सात लाख की लूट की गई है। इस दौरान लूटेरों का पीछा करना दुकानदारो ने सोचा तो लुटेरों ने एक छोटे से बैग जिसमें कुछ चांदी के जेवरात थे फेंकते हुए फायरिंग का भाग निकले।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026