परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा गांव में सोमवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर फिदा हुसैन और रुस्तम शाह के बीच मारपीट हो गई। इसमें फिदा हुसैन तथा उसका पुत्र वजीर घायल हो गया। घायल फिदा हुसैन ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर गांव के ही रुस्तम शाह, आफताब आलम, मुर्तुजा शाह, रिजवान शाह एवं सोगरा खातून को नामजद करते हुए यह आरोप लगाया है कि जब मैं सुबह में अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी सभी लोग एक साथ हमारे दरवाजे पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। मुझे बचाने मेरा पुत्र वजीर आया तो उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं परिजन घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…