परवेज अख्तर/सिवान: एमएच नगर थाने के बलेथरी गांव में रविवार की रात्रि चन्नू राम के घर में चार युवक चोरी की नीयत से घर में प्रवेश कर गए। चोरी की भनक लगते ही चुन्नू राम की पत्नी उमा देवी उठी और एक चोर को पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान तीन चोर ग्रामीणों को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच पकड़े गए चोर को हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ के दौरान सोमवार को जेल भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पकड़ा गया युवक गोली मारने की धमकी दे रहा था। बताया जाता है कि घर के सभी पुरुष तिलक समारोह में गए थे। घर में सिर्फ महिलाएं ही थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक कबिलपुरा निवासी भीम यादव है। गिरफ्तार युवक के पास से चांदी का पायल बरामद हुआ है। बताया जाता है कि अन्य चोर कुछ जेवर लेकर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में लूट मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। फरार चोरी के आरोपित राजेश यादव, राकेश यादव, मिट्ठू यादव की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…