बड़हरिया में उपेंद्र यादव के मुंह में गोली मार अपराधियों ने की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

परवेज अख्तर/सीवान:
इन दिनों बड़हरिया थाना पुलिस की निष्क्रियता से क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि होते जा रही है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस पर इसका कोई असर नहीं है। आए दिन लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के बाद भी पुलिस के कानों तक जूं नहीं रेंग रही है। नतीजा यह है कि सक्रिय अपराधकर्मियों के भय के कारण क्षेत्र के लोग खौफजदा की जिंदगी जीने को मजबूर हैं।अब उनके समक्ष ऐसी हालात उत्पन्न हो गए हैं कि अब जाएं तो जाएं कहां ? इसी कड़ी में सोमवार की रात्रि सक्रिय अपराधकर्मियों ने थाना क्षेत्र के हलीम टोला स्थित अलादी टोला में एक युवक के मुंह में गोली मार मौत की नींद सुला दी। उक्त घटित घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई तथा ग्रामीणों में खौफ व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान उपेंद्र यादव सियाड़ी कर्ण के जवाहर चौधरी का पुत्र बताया जाता है. जो किसी काम से हलीम टोला स्थित अलादी टोला में गया हुआ था कि सक्रिय अपराधियों ने उसके मुंह में सटाकर गोली मार दी। जिससे मौके वारदात पर उसकी मौत हो गई।

उधर उक्त घटित घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर को दी। उधर सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर पंचनामा के आधार पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है। उधर उनका यह जवाब जब आम जनमानस के बीच सार्वजनिक किया गया तो उनका रटी रटाई जवाब आम लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही है। आम जनमानस का कहना है कि जब कोई घटना घटित होती है तब कुछ देर के लिए बड़हरिया पुलिस सजग हो जाती है।उसके बाद पुनः पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाती है।जिसके चलते क्षेत्रों में अपराधियों के फन उठते जा रहे हैं।और हम सभी लोग खौफ की जिंदगी जीने को मजबूर है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026