सीवान के दो युवकों को भोरे में अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, मौत

गोपालगंज : भोरे भिंगारी मुख्य पथ पर छोटकी सिसई गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने सोमवार की देर शाम एक ही बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मारे गये दोनों युवक सीवान के बताये जा रहे हैं. वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है. साथ ही दोनों के परिजनों को पुलिस द्वारा इस घटना की जानकारी दे दी गई है. बताया जाता है कि दो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भोरे से होते हुए भिंगारी की ओर जा रहे थे. इसी बीच सोमवार की देर शाम लगभग 6:30 बजे जैसे ही दोनों अपनी पैशन प्रो बाइक से छोटकी सिसई गांव के समीप पहुंचे कि भोरे की ओर से आ रहे एक तेज गति के ट्रक ने उनकी गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण दोनों ट्रक के नीचे आ गये.

ट्रक दोनों को कुचलते हुए यूपी की तरफ भाग निकला. वहीं इस घटना के दौरान काफी तेज आवाज हुई, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे. जहां दो युवकों का शव पड़ा था. दोनों शव को देखकर कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना भोरे पुलिस को दी. सूचना मिलते ही भोरे थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. इसके बाद दोनों शवों के जेब की तलाशी ली गई. जिसमें से मिले आधार कार्ड से दोनों शवों की पहचान की गई. मरने वाले दोनों युवक सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मैरवा निवासी झुनझुन साह और विकास साह बताया जा रहे हैं. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों युवक बाइक से कहां जा रहे थे. वही पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल फोन से उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026