Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

धारदार हथियार से साधु की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान के दारौंदा थाना क्षेत्र के राजकीय सर्वोदय मध्य विद्यालय रामगढ़ा परिसर में मंगलवार की रात एक साधु की धारदार हथियार से वार कर कुछ अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। अपराधियों ने साधु के शरीर पर कई वार किए थे। घटना के बाद अपराधियों ने विद्यालय के जिस कमरे में साधु की हत्या की थी, वहां से शव को निकाल कर स्कूल के मैदान में रख दिया था। जिससे स्कूल परिसर में काफी मात्रा में खून पसरा हुआ था। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह लोगों को उस समय हुई जब वे टहलने के लिए बाहर निकले थे। जब साधु के शव पर ग्रामीणों की नहर पड़ी तो सभी हतप्रभ रह गए। मृत साधु की शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो सकी थी। इधर हत्या की सूचना मिलते ही महाराजगंज डीएसपी, दारौंदा थानाध्यक्ष, महाराजगंज थानाध्यक्ष काफी संख्या में दलबल के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने साधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव के पास से 7930 रुपये नकद, महिला के अंतवस्त्र, एक सिम कार्ड का खोखा, और एक छोटी सी चाकू को बरामद किया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध देर शाम प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल से तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर पटेढ़ी में चल रहे महायज्ञ में आए साधुओं ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। साधुओं ने बताया कि जिसकी हत्या हुई है उन्हें मंगलवार की सुबह यज्ञ स्थल पर देखा गया था, लेकिन दोपहर बाद से ये लापता थे। साधुओं ने भी मृतक की शिनाख्त नहीं की। वहीं स्कूल में पढ़ाई के लिए आए बच्चों को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर वर्ग संचालन किया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल कायम है और तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026