परवेज अख्तर/सिवान : गुठनी के चित्ताखाल पंचायत के सरपंच राजकुमार पर स्थानीय थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोहड़वलिया गांव निवासी युगल किशोर तिवारी द्वारा दिए गए आवेदन में लिखा है कि चित्ताखाल पंचायत के सरपंच राजकुमार राम ने आवश्यक कार्य बताकर आठ माह पूर्व दो लाख 20 हजार रुपये लिया, रुपये मांगने पर उसने फेडरल बैंक का चेक थम दिया। जिसे खाता में क्लियरेंस के लिए दिया गया तो वह बाउंस कर गया। इसकी सूचना सरपंच को दी गई, लेकिन सरपंच द्वारा आनाकानी करते हुए रुपये नहीं देने की बात कही गई। तत्पश्चात कोहड़वलिया गांव निवासी युगल किशोर तिवारी ने कोर्ट परिवाद दायर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार इसकी जांच कर चित्ताखाल पंचायत के सरपंच राजकुमार पर थाना कांड संख्या 266/18 धारा 420, 120बी (आइपीसी) 138/142 दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…