Categories: पटना

JDU नेता का मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी गोली….विरोध में सड़क जाम….

पटना: मधेपुरा में JDU नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार 3 अपराधी शुक्रवार को इस घटना को अंजाम दिया. इस गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और हंगामा करने लगे। गुस्साए व्यवसायियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी।

यह घटना उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथीऔन्धा की है. जहां शुक्रवार की सुबह जब JDU नेता अपने घर के बाहर खड़े थे तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. लेकिन हॉस्पिटल ले जाने के वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. गुस्साए लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान हथीऔन्धा गांव निवासी 50 साल के प्रदीप कुमार साह के रूप में हुई है. जो JDU के पूर्व प्रदेश महासचिव (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) थे. वहीं पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026