Categories: पटना

जहरीली शराब कांड में डॉक्टर समेत 3 की हुई गिरफ्तारी, कार से ढोया जाता था स्प्रीट …

पटना: नालंदा पुलिस ने जहरीली शराब कांड के तीन अप्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पटना का होम्योपैथिक चिकित्सक व एक निजी कंपनी का बड़ा अधिकारी भी शामिल है। पुलिस इन लोगों पर शराब निर्माण में उपयोग होने वाले रसायनों को मुहैया कराने का आरोप लगा रही है।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित लोदी कटरा निवासी होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. बिंदु सिंह, बीआरएल कपंनी के बिहार-झारखंड जोनल सेल्स मैनेजर बिहटा थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुरा निवासी संजय कुमार सिंह व बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी मुकेश महतो को गिरफ्तार किया गया है। संजय मूलरूप से बक्सर का रहने वाला है।

गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो कार, एक बाइक, तीन मोबाइल व बीआरएल कंपनी का एक कार्टन डायलूशन मिला है। डीएसपी ने बताया कि एसआईटी की टीम लगातार अनुसंधान कर रही है। अनुसंधान के दौरान व पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर एक बात सामने आयी है कि अवैध शराब के निर्माण में होम्योपैथ दवा का इस्तेमाल हो रहा था। बीआरएल कंपनी के कर्मी व होम्योपैथ चिकित्सक की मिलीभगत से धंधेबाजों को भारी मात्रा में होम्योपैथ दवा की सप्लाई की गयी थी।

पुलिस को इन तक पहुंचने के लिए काफी सिर खपाना पड़ा। इस मामले में पुलिस पहले ही 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। अप्राथमिकी आरोपित सौरभ की निशानदेही पर हरनौत से गुड्डू को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के आधार पर बख्तियारपुर से सूरज को पकड़ा गया। फिर मुकेश गिरफ्तार हुआ। ये सभी धंधेबाजों को होम्योपैथ दवा सप्लाई करने में शामिल थे। इनसे पूछताछ के बाद होम्योपैथ चिकित्सक समेत तीन को पकड़ा गया है। एसआईटी मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026