Categories: पटना

दिनदहाड़े पत्नी और बेटी के सिर में गोली मारकर किया मर्डर, फिर अपना भेजा भी उड़ाया

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने सरेआम बीच सड़क पर दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. इलाके में एक बाद एक तीन गोली चलने की आवाज़ से सनसनी फैल गई. लोगों ने जब सड़क पर देखा तो वहां किनारे पर तीन लाश पड़ी थीं. उनके करीब बैठकर एक महिला जोर-जोर से रो रही थी. दो कत्ल और एक खुदकुशी का ये मामला पूरी राजधानी में चर्चा का विषय बन गया है.

आखिर कौन था वो शख्स, जिसने पहले सरेआम सड़क पर एक-एक करके दो महिलाओं को गोली मारी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. आइए आपको बताते हैं, इस खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी. दरअसल, इस मामले में जो कातिल है उसका नाम राजीव था. और जिन दो महिलाओं को उसने सड़क पर गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया वो महिलाएं कोई और नहीं बल्कि राजीव की पूर्व पत्नी शशि प्रभा और बेटी संस्कृति थी.

दिल दहला देने वाली ये वारदात पटना के अनीसाबाद क्षेत्र की पुलिस कॉलोनी की है. जानकारी के मुताबिक राजीव नाम का वो शख्स एक एक पूर्व आईजी के घर में किराए पर रहा करता था. छानबीन से पता चला कि राजीव कुमार की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, इसके बाद उसने अपनी साली शशि प्रभा से शादी कर ली थी. मगर राजीव की दूसरी पत्नी शशि ने भी कुछ समय बाद उसे पहले तलाक दे दिया था.

बताया जाता है कि बेटी संस्कृति के साथ भी राजीव कुमार के रिश्ते अच्छे नहीं थे. यही वजह थी कि बेटी अपने पिता राजीव के साथ नहीं रहना चाहती थी. उनके पूरे परिवार का तानाबाना बिखरा हुआ था. राजीव इसी बात से परेशान रहा करता था.

पटना एसएसपी मानव जीत सिंह जिलों के मुताबिक, यह वारदात गुरुवार दोपहर की है. जब राजीव ने दो कत्ल किए और फिर अपनी जान भी दे दी. ये पूरी सनसनीखेज वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि राजीव ने पहले एक-एक करके दो महिलाओं के सिर से सटाकर गोली मारी. फिर खुद अपने सिर से पिस्टल सटाकर गोली चला दी और हमेशा के लिए मौत की नींद सो गया.

इस मामले को लेकर पुलिस के पास कई सवाल हैं. जिनका जवाब जांच में मिलेगा. फिलहाल पुलिस ने तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिए हैं. एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से आसपास के लोग हैरान हैं. यह वारदात पूरे शहर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026