सिवान: हत्या की नियत से किए गए हमले के आरोपी को चार साल की सजा

परवेज अख्तर/सिवान: एडीजे 6 जीवन लाल की अदालत ने हत्या के नियत से घात लगाकर किए गए हमले के आरोपी को 4 वर्ष कारावास की सजा दी है. बताया जाता है कि आंदर थाना के बलईपुर के निवासी मनोज कुमार यादव 25 अक्टूबर 2012 की तिथि में अपने मोहल्ले से बाहर खेत में खूंटा गाड़ने के लिए गए थे. वहीं विवादित जमीन पर पहले से घात लगाए गांव के ही राजू कुमार चौधरी एवं अन्य पांच अभियुक्तों ने मनोज कुमार यादव पर चाकू लाठी-डंडों से गंभीर हमला कर दिया. जिसमें मनोज कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए.

चिकित्सा के दौरान बयान दर्ज कराते हुए मनोज कुमार यादव ने अपने ही गांव के राजकुमार चौधरी एवं अन्य पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अदालत ने विचारण के दौरान अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया, जबकि मुख्य आरोपी राजकुमार चौधरी को 4 वर्ष कारावास की सजा दी है. अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह सूचक की ओर से अधिवक्ता अशोक सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता बलवंत कुमार ने मामले में बहस की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026