Categories: पटना

मुजफ्फरपुर: आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी और दो थानेदार घायल

मुजफ्फरपुर में एससी-एसटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में हथौड़ी और बोचहां थानाध्यक्ष समेत छ: पुलिसवाले जख्मी हुए। बताया जा रहा है कि डीएसपी पूर्वी को भी चोट आई है। हमलावरों ने डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे की गाड़ी पर पथराव किया जिसमें उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उपद्रवियों की पिटाई की और खदेड़ दिया। इस बीच एक महिला समेत तीन को हिरालत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना के डीहजीवर गांव में शुक्रवार की देर रात कीहै।

डीएसपी की गाड़ी पर पथराव, लाठीचार्ज

शुक्रवार की रात हथौड़ी थाना के डीहजीवर गांव में हथौड़ी और बोचहां थाना के साथ डीएसपी मनोज पांडे की टीम हरिजन एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने गयी थी। रात में पुलिस को देखकर ग्रामीण एकजुट हो गये और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। इसी बीच अंधेरे का लाभ उठाकर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया। पथराव में हथौड़ी और बोचहां थानेदार को चोट लग गयी। इसी बीच आरोपी भी भाग निकला। एक ग्रुप ने डीएसपी की गाड़ी पर भी पत्थर मारना शुरु कर दिया। गाड़ी से बाहर निकल रहे डीएसपी को भी चोट लग गयी। उसके बाद पुलिस वालों ने लाठी चलाना शुरु कर दिया तो उपद्रवी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग चले। पुलिस ने एक महिला समेत तीन को हिरासत में ले लिया उनमें आशनारायण सहनी नामक एक व्यक्ति शामिल है। डीएसपी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है। पकड़े गये ग्रामीणों से पूछताछ चल रही है। घायल पुलिस कर्मियों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026