Categories: पटना

दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता 18 लाख से अधिक कैश के साथ पकड़ाए, आयकर विभाग कर रहा जांच

पटना: मुजफ्फरपुर में एक इंजीनियर की कार से भारी मात्रा में नगद बरामद किया गया है। अब तक की गिनती में 18 लाख की बरामदगी की पूष्टि हो चुकी है। हालांकि कार में तीस लाख नगद होने की सूचना है। मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा पर स्थित फकुली ओपी चेक प्वाइंट पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह राशि बरामद की है। आरोपी इंजीनियर अनिल कुमार दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग में बतौर अधीक्षण अभियंता कार्यरत हैं। वे अपने सफेद स्कार्पियो से पटना की ओर जा रहे थे। स्कार्पियो के डिक्की में एक बैग में राशि रखी हुई थी। फिलहाल अधीक्षण अभियंता से फकुली ओपी पर राशि के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। इंजीनियर से इतने सारे रुपये का सबूत मांगा गया है।

नगद ले जाने को लेकर इंजीनियर नही दे पा रहे हैं जबाब

एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर नियमित वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया है। फकुली ओपी पुलिस पोस्ट पर सुबह से ही ओपी अध्यक्ष की मौजूदगी में वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग के स्कार्पियो को भी रोका गया। उसपर सवार व्यक्ति ने खुद को अभियंता बताया। लेकिन इसके बावजूद उनकी गाड़ी की जांच की गई तो डिक्की से नोटों के बंडल से भरा बैग मिला। बरामद नोट पांच पांच सौ के हैं। इतने रुपये गाड़ी में ले जाने को लेकर पुलिस वाहन जांच टीम ने उनसे पूछा तो संतोषप्रद उत्तर नही दिया। उसके बाद फकुली ओपी पुलिस ने उन्हें रुपये सहित हिरासत में ले लिया। इंजीनियर अनिल कुमार रुपये के संबंध में किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्हें ओपी लगाया गया। राशि को जब्त कर लिया गया है। एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को कुछ इंटेलिजेंस इनपुट पहले से थे। इसलिए फकुली चेक प्वाइंट पर हर एक गाड़ी की गहनता से जांच का निर्देश दिया गया था। बरामद रुपये 18 लाख हैं लेकिन अभियंता के पास इस राशि के ऑनरशिप को लेकर कोई जबाब नही है। उनसे पूछताछ जारी है। आयकर विभाग के अधिकरियों को इसकी जांच के लिए बुलाया गया है। एसओपी के आधार पर छानबीन की जा रही है।

पटना से दरभंगा जा रहें थे अभियंता

जानकारी हो कि अभियंता अनिल कुमार पटना से दरभंगा जा रहे थे। इस क्रम में फकुली ओपी पोस्ट पर वे रुपये के साथ पकड़े गए है। बताया जाता है कि यह राशि दरभंगा के ही किसी ठेकेदार का है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है। एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूरी जांच और पूछ ताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी। और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026