Categories: पटना

मुजफ्फरपुर: इतनी नफरत, महिला के हाथ-पैर तोड़ प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया

मुजफ्फरपुर: नफरत और बदले की आग में जल रहा इंसान कब हैवान बन जाए, कहा नहीं जा सकता। मुजफ्फरपुर के मुशहरी में कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जहां भूमि विवाद में मर्यादाओं की सभी हदें पार कर दी गईं। एक महिला के न केवल हाथ-पैर तोड़ डाले गए वरन उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया गया। अफसोस यह कि इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। बाद में पीड़िता के स्वजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। वहीं पीड़िता के पति ने इस मामले में मुशहरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़िता और आरोपितों के बीच कई माह से विवाद चल रहा है। इस बीच पीड़िता की शिकायत के बाद सीओ ने विवादित भूमि की मापी करवाई और रैयती जमीन पर पीड़िता को कब्जा दिलाया। फैसला हक में नहीं होने से लखन साह व उनके स्वजन नाखुश चल रहे थे। वे कोई न कोई बहाना निकाल कर पीड़िता के साथ धक्का मुक्की करते थे। उसे परेशान करने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते थे। उसके खेत से जबरन रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही थी, जिससे उसकी फसल को नुकसान हो। इस बीच विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर महिला का बायां हाथ और दायां पैर तोड़ दिया।

इतने से भी जब नफरत की आग ठंडी नहीं हुई तो उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया। घायल महिला वहां कराहती रही, लेकिन आरोपितों ने एक नहीं सुनी। पीड़िता के पति ने डुमरी निवासी लखन साह,मक्खन साह, रामू साह, राजू कुमार, राम कुमार सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित किया है। मुशहरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर लखन साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की संजू देवी ने भी थाने में आवेदन दिया है। इसके आलोक में रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024