Categories: पटना

JDU के पोस्टर से गायब हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा का भी कटा पत्ता

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक बार फिर से पोस्टर वॉर की सियासत छिड़ गई है. पोस्टर वॉर का असर बिहार में सत्तारूढ़ यानी जनता दल यूनाइटेड और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल दोनों में एक दिख रहा है. ताजा घटनाक्रम में रविवार को दो ऐसे पोस्टर सामने आए जिसमें दोनों दलों यानी राजद और जेडीयू में मचे घमासान को लोगों के सामने बीच सड़क पर लाकर रख दिया. पटना की सड़कों पर जहां राष्ट्रीय जनता दल के पोस्टर से पार्टी के सबसे बड़े चेहरे तेजस्वी यादव गायब दिखे, तो दोपहर होते-होते तक जेडीयू के भी एक पोस्टर ने बवाल मचा दिया और सड़क पर चर्चा तक छिड़ गई.

दरअसल पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी छोड़कर केंद्र में मंत्री बने आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए जो पोस्टर लगाया गया उसमें जेडीयू के सबसे बड़े चेहरे यानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तक को जगह नहीं मिली. साथ ही इस पोस्टर से संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा भी नदारद दिखे. एक साथ पार्टी के दो बड़े चेहरों को पोस्टर में जगह नहीं मिलने से बिहार की सियासत फिर से गरमा गई है.

दरअसल इस पोस्टर को पार्टी मुख्यालय में आरसीपी सिंह के स्वागत के उद्देश्य से लगाया गया है. इस पोस्टर को लगाने वाले पूर्व विधायक अभय कुशवाहा हैं, लेकिन उन्होंने इस पोस्टर में न तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और ना ही संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा को जगह दी है, ऐसे में सवाल यह उठने लगे हैं कि क्या ललन सिंह की ताजपोशी से आरसीपी सिंह का खेमा नाराज चल रहा है. ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद दो दिन पहले ही पटना पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था. जबकि आरसीपी सिंह मंत्री बनने के बाद पहली बार 16 अगस्त को पटना आ रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026