Categories: पटना

सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर SP के इकलौते बेटे की मौत, अर्घ्य देने के लिए आ रहा था पटना

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: बिहार के हाजीपुर में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मुजफ्फरपुर सिटी एसपी राजेश कुमार के इकलौते बेटे की मौत हो गई. जानकारी अनुसार एसपी राजेश कुमार के बेटे राजवीर शेखर अपने एक दोस्त अंगद के साथ अहले सुबह अपनी कार से मुजफ्फरपुर से पटना जा रहे थे. बताया जाता है कि वे छठ पूजा में शामिल होने मुजफ्फरपुर से पटना के अशोकनगर स्थित आवास के लिए निकले थे.

कार पर से खो गया नियंत्रण

इसी दौरान सुबह के करीब 4:00 बजे हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर दौलतपुर देवरिया के पास राजवीर की कार एनएच से सटे एक तालाब में पलट गई. इस हादसे में राजवीर की मौके पर मौत हो गई. जबकि उसके साथ जा रहे उसके दोस्त को गंभीर चोट आई है. हादसे के बारे में बताया गया कि कार सिटी एसपी का बेटा राजवीर खुद ड्राइव कर रहा था. एनएच पर अचानक राजवीर का कार से संतुलन खो गया, जिसके बाद कार एनएच को छोड़ तालाब में जा घुसी.

कई रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचे

हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को तालाब से निकाला और शव को अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने के बाद वैशाली के एसपी मनीष सहित पुलिस अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंची. मुजफ्फरपुर से भी पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची. हादसे की खबर सिटी एसपी के घर वालों को भी दी गई, जिसके बाद कई रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचे.

बता दें कि मृतक राजवीर शेखर मुजफ्फरपुर सिटी एसपी राजेश कुमार के इकलौते इकलौते बेटे थे. दो बहनों के साथ 17 साल का राजवीर मुज्जफ्फरपुर सिटी एसपी राजेश कुमार के एकमात्र पुत्र थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026