Categories: पटना

बागमती नदी में डूबा युवक, मौत के बाद नाराज भीड़ ने मचाया तांडव, तोड़फोड़ के बाद गाड़ियों में लगाई आग

पटना: छठ पूजा के दौरान बेगूसराय जिले के बखरी के शकरपुरा में एक युवक डूब गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति विकराल हो गई। भीड़ ने दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। हालात को काबू पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

बताया गया है कि बखरी के शकरपुरा गांव निवासी मदन रजक का 22 वर्षीय नंदकिशोर रजक उर्फ नंदकु रजत छठ पूजा के दौरान बागमती नदी में डूब गया। जिसे इलाज के लिए बखरी के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेफर करने के बजाय पीएचसी में सही ढंग से उसका इलाज किया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इसी बात से नाराज होकर लोगों ने अनुमंडल चौक के समीप सड़क जाम कर दिया। धीरे-धीरे पीएचसी में लोगों की भीड़ जमा होने लगी। देखते ही देखते सुबह के करीब 8 बजे के बाद लोग आक्रोशित हो गए।

भीड़ ने उपद्रव शुरू कर दिया। पीएचसी के ओपीडी समेत अन्य रूम में लोहे के रॉड, लाठी डंडे और पत्थरों से तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। उपद्रव के दौरान अस्पताल के उपकरणों को भी रूम से बाहर निकाल कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। भीड़ ने एसडीपीओ आवास में भी तोड़फोड़ किया।

इस दौरान स्थिति को नियंत्रण करने आए परिहारा ओपी की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। साथ ही पीएचसी प्रभारी की प्राइवेट गाड़ी और आवासीय परिसर के बरामदे को भी आग के हवाले कर दिया। लोगो को समझाने गए अधिकारियों के अलावा समाचार संकलन को गए पत्रकारों के साथ भी मारपीट और बदसलूकी की गई।

उपद्रवियों ने फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कई लोगो को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। समाचार प्रेषण तक कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त बलों को स्थिति को नियंत्रण करने के लिए लगाया गया। साथ ही डीएम अरविंद कुमार वर्मा और एसपी अवकाश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026