मुजफ्फरपुर : जिले के आमगोला में महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश अपराधियों को भारी पड़ गयी। अपराधी चेन छीनने के बजाय अपनी देसी पिस्टल ही गंवा बैठे। सड़क पर गिरे और महिला से पिटे सो अलग। महिला को हावी होता देख, अपराधी वहां से भाग निकले। कहते हैं महिला जो ठान ले वो कर ही लेती है। वह देवी का रूप भी है और ममता का सागर भी।
आज की घटना ऐसी महिला के साथ घटी, जो ममता रूप में अपने पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी, लेकिन जैसे ही चेन स्नैचर ने उनके गले से चेन छीनने की कोशिश की।महिला देवी रूप में आ गयी।अपराधियों ने महिला को पिस्टल दिखाते हुए चेन छीनने की कोशिश की थी,पिस्टल दिखाते ही महिला उस अपराधी पर झपट पड़ी। उसके हाथ से पिस्टल छीन लिया और उसे पीटा भी।अपराधी गिरते-पड़ते भागे।स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी के भिड़ने से पहले ही कई लोग वहां जमा हो गए।इस कारण अपराधी फरार हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…