परवेज अख्तर /सिवान:- मजहरुल हक डिग्री कॉलेज तरवारा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं भी जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने में पीछे नहीं है । वे भी ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री और मॉस्क पहुंचाने का कार्य कर रहे है। मज़हरुल हक डिग्री कॉलेज तरवारा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र प्रिंस कुमार ने लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने पॉकेट मनी और छितौली सहायता सेवा समिति के आर्थिक सहयोग से लगभग 55 की संख्या में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच 1 सप्ताह का भोजन सामग्री का वितरण किया। छितौली सहायता सेवा समिति के सदस्य राजू निराला ,रवि भूषण गुप्ता , राहुल कुमार ,अभिषेक गुप्ता , सत्येंद्र गुप्ता , रवि साह , राजन कुमार साह,तारकेश्वर साह,अरमान खान, पंकज सोनी आदि ने तन मन धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। जरूरतमंदों को इसके बाद में अगर जरूरत पड़ी तो राष्ट्रीय सेवा योजना और छितौली सहायता सेवा समिति संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगा ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…