Jiradei News in Hindi

जीरादेई के अंचलाधिकारी ने ठनका से मृत परिजन को दिया चार लाख का चेक

परवेज अख्तर /सिवान:- जिले के जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के चांदपाली पंचायत के चांदपाली छावनी टोला के राजेश यादव को अंचलाधिकारी अनुज कुमार ने गत रविवार की रात्रि 11 :30 बजे उनके घर जाकर चार लाख का चेक दिया ।ज्ञात हो कि गत रविवार के शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राजेश यादव की पत्नी हिरामती देवी का घटना स्थल पर ही निधन हो गया था।

प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र ही चार लाख रुपये की सहायता राशि मृतिका के पति राजेश यादव को सुपुर्द किया ।अंचलाधिकारी ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही जिला पदाधिकारी महोदय तुरन्त मृतिका के परिजन को चार लाख रुपये की सहायता राशि मुहैया कराने का आदेश निर्गत किए जिसे रात्रि को ही मृतिका के पति को दे दिया गया ।जिला प्रशासन व अंचलाधिकारी के इस पहल को ग्रामीणों ने भूरी भूरी प्रंशसा किया। ग्रामीण बिनय सिंह ने कहा कि जीरादेई अंचलाधिकारी के बदौलत इस कार्य को त्वरित निष्पादन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026