Categories: पटना

नाबालिग लड़की का अपहरण करके किया गैंगरेप, अब पैसे देकर मामले को दबाने की कर रहे कोशिश

पटना: बिहार के वैशाली जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां अपराधी बेलसर ओपी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपहरण करके मुजफ्फरपुर ले गए फिर उसके साथ गैंगरेप किया। अब उनके परिवार वाले पैसे देकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं।

इस मामले में पीड़िता की मां ने गांव के ही दो लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करके पीड़िता का बयान दर्ज कराया है। इसके अलावा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 9 अगस्त को तब घटित हुई जब लड़की शिव मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी।

लड़की ने बताया कि गांव के दो लड़कों ने उसे जबरन रोका और बाइक पर बैठा लिया। उन्होंने धमकी दी कि यदि हल्ला करेगी तो जान से मार देंगे। दोनों उसे मुजफ्फरपुर में एक सुनसान जगह ले गए और यहां उसके साथ गैंगरेप किया। फिर उसे देर रात बाइक से उसी जगह छोड़ दिया जहां से अपहरण किया था।

पैसे देने की कोशिश की

लड़की के परिवारवालों ने इस दौरान दिनभर अपनी बेटी की खोजबीन की। मगर उसका कहीं पता नहीं चला। लड़की रात में रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों लड़कों के घरवालों ने पीड़ित परिवार पर पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया।

दोनों आरोपी अरेस्ट

मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने कहा कि लड़की की मां और पीड़िता से पूछताछ के आधार पर दो लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024