‘गोपालगंज के रास्ते राजधानी एक्सप्रेस चलवा दीजिए’, बिहार के 9 सांसदों ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

गोपालगंज: जदयू सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन की पहल पर 9 सांसदों ने एक हस्ताक्षर युक्त पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा है. इसमें रेल मंत्री से दिल्ली से गुवाहाटी जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस को गोपालगंज और थावे से होकर जाने की अपील की गई है. सांसद की पहल पर रेल मंत्री ने आश्वासन भी दिया है जबकि वाराणसी के डीआरएम ने भी दिसंबर तक डबल डिस्टेंस सिगनलिंग और थर्ड लाइन की प्रोसेसिंग काम पूरा कर लेने का आश्वासन दिया है. जदयू सांसद के मुताबिक हस्ताक्षर करनेवालों में राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित कई सांसद शामिल हैं.

सांसद ने कहा कि दिसंबर तक कार्य पूरा हो जाने के बाद गोपालगंज और थावे होकर राजधानी एक्सप्रेस सहित कई सुपरफास्ट ट्रेनें चल सकती हैं. बता दें कि गोपालगंज सांसद ने थावे में वाशिंग पिट और रेलवे यार्ड भी स्थापित करने की मांग की थी, जिसकी मंजूरी रेलवे द्वारा दी गई है. वाशिंग पिट और यार्ड के बन जाने से गोपालगंज के थावे रेलवे स्टेशन से भी कई ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकेगा.

जदयू सांसद ने कहा कि गोपालगंज से राजधानी एक्सप्रेस सहित कई सुपरफास्ट ट्रेनों के गुजरने से इस इलाके में समृद्धि आएगी और गोपालगंज के साथ-साथ छपरा का मशरख और यूपी के कप्तानगंज का इलाका भी विकसित होगा. बता दें कि सांसद गोपालगंज में उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट को ऑपरेशनल करने पर भी जोर दे रहे हैं और इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026