Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मोदी मोदी का नारा संकेत देता है, मोदी फिर पीएम बनेंगे : शाह

परवेज़ अख्तर/सिवान : देश में भाषा अनेक है, विचार अनेक है, लेकिन सभी जगह एक ही नारा है, मोदी-मोदी। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा, लेकिन विरोधी मातम में थे। देश की बागडोर एक मजबूत पीएम के हाथों में है। उक्त बातें सोमवार को बसंतपुर क्रीड़ा मैदान में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही। मोदी-मोदी के नारों के बीच बोलते हुए शाह ने कहा कि 294 लोकसभा चुनाव क्षेत्र का दौरा कर महाराजगंज आया हूं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी 18 घंटे काम करते हैं, वहीं थोड़ी गर्मी क्या आई राहुल बाबा विदेश चले जाते हैं। उन्होंने विकास योजनाओं की भी चर्चा की। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने की तथा संचालन पूर्व प्रत्याशी देवेशकांत सिंह ने किया। सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जनक राम, विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, हेमनारायण साह, वरिष्ठ जदयू नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल नारायण सिंह, सच्चिदानंद राय, पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, जनक सिंह, डॉ. देवरंजन सिंह, कामेश्वर सिंह मुन्ना, वीरेंद्र ओझा, रमेश प्रसाद, दीपक कुमार सिंह, अल्ताफ आलम, अभिमन्यु सिंह, चितरंजन शर्मा, अजीत सिंह,राणा प्रताप सिंह डब्ल्यू, केशव सिंह, दिलीप भारती, अवधेश पांडेय, डॉ. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, शशिभूषण सिंह, त्रिभुवन राम, रिंशु पांडेय, चुनचुन सिंह, संजय सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र बाबा आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026