Categories: जिला

चंवर में आग लगने से हजारों रुपये की खर जलकर राख

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पडरौना गांव के दक्षिण चंवर में रविवार की रात करीब आठ बजे आग लगने से करीब हजारों रुपये के खर जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में जमील सैफी, राम प्रवेश प्रसाद, जगदीश प्रसाद सहित दर्जनों लोगों के खेतों में लगे खर जिसकी कीमत दो हजार रुपये से अधिक है जलकर राख हो गए। पड़रौना गांव निवासी प्रमुख पति ऐनुल सैफी, रवींद्र यादव, विजय सिंह, परशुराम पांडेय, अमीरुल्लाह सैफी, ललन यादव, डॉ. शाहिद अली खान, रियाज अहमद, प्रभु चौधरी आदि ने बताया कि ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, वरना आग गांव जिस तरह आगे बढ़ रही थी उससे भारी नुकसान हो सकता था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026