परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नथुछाप गांव में मंगलवार की सुबह शौच करने गए एक युवक की दाहा नदी में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने युवक की तलाश नदी में अपने स्तर से की। जैसे ही इसकी सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष को मिली वे एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश जारी कर दी। देर शाम में नदी से युवक के शव को बरामद किया गया। मृतक नथुछाप निवासी मुकेश कुमार बताया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार युवक घर से शौच करने गया था। जैसे ही नदी के पास गया पांव फिसल गया, जिससे वह डूबा गया। ग्रामीणों से युवक का शव नहीं मिला तो एनडीआरएफ की मदद से उक्त युवक की खोजबीन शुरू की गयी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन खराब था जिसका इलाज गोरखपुर में आठ माह से चल रहा था। वहीं स्वजनों का आरोप है कि पट्टीदारों द्वारा धक्का दिया गया है। थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि युवक शौच करने गया था तभी नदी में डूबा होगा। देर शाम घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव बरामद किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…