Siwan News

महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस घोषित करें केंद्र सरकार

रवेज खतर/सिवान : 9 मई को पूरे देश और दुनिया में मनाए जाने वाली महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में केंद्र सरकार घोषित करें इसके लिए कुंवर वाहिनी पूरे देश में अभियान छेड़ चुकी है। और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस घोषित नहीं करती है। इसके लिए कुंवर वाहिनी पूरे देश में अभियान के तौर पर इमेल, व्हाट्सएप और पत्रों के माध्यम से केंद्र सरकार के मुखिया एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस के संघ संचालक मोहन भागवत को अवगत करा रही है। इस बात की जानकारी रविवार को प्रेसवार्ता कर कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व से निर्धारित 9 मई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में महाराणा प्रताप जयंती राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस उत्सव के रूप में मना रही थी। जिसमें मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल होने वाले थे। लेकिन कर्नाटक चुनाव में व्यस्त होने के कारण गृहमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया जिसके कारण कुंवर वाहिनी ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। और गृहमंत्री के बतौर मुख्य अतिथि के रुप में आने को लेकर अगली तिथि का इंतजार कर रही है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद सिन्हा, राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, महाराणा प्रताप के प्रपौत्र राजकुमार, लक्ष्यराज सिंह, मेवाड़ तथा कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रो डॉ शिवशंकर नेपाल की राजकुमारी हिमानी तथा देश-विदेश से कई गणमान्य को आना था। लेकिन गृहमंत्री के व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर देने के कारण यह सभी आगंतुक भी अगली तिथि पर शामिल होंगे। क्योंकि कार्यक्रम का स्वरूप राष्ट्रीय स्तर का था और गृहमंत्री का कार्यक्रम तय होते ही कुंवर वाहिनी पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय स्वाभिमान को उत्सव के रूप में मनाएगी। जिसका संदेश देश-विदेश तक जा सके। जिससे लोग जान सके कि भारत के लोग भूखे रह सकते हैं, घास की रोटी खा सकते हैं लेकिन अपने और मातृभूमि के स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं कर सकते है। महाराणा प्रताप ने मुगलों के द्वारा दिया गया प्रस्ताव कि आप आधे भारत का महाराजा बनना स्वीकार करें और हम से समझौता कर लें लेकिन महाराणा प्रताप ने इस प्रस्ताव को जूते से ठोकर मार दी और अपने मिट्टी और प्रजा के लिए मुगलों से समझौता नहीं किया। इसको लेकर 9 मई को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस घोषित करने को लेकर कुंवर वाहिनी ने अभियान छेड़ दिया है। अगर राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस घोषित होता है तो पूरे राष्ट्र का स्वाभिमान जगेगा। इस मौके पर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार मांझी, गिरीश कुमार सिंह, अमन राज, बिट्टू सिंह, सुरेंद्र सिंह, रंजीत भारती, रामकृष्ण सिंह समेत अन्य मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026