नौतन

सिवान के नौतन में लगातार जारी है मानव पर कुदरत का कहर

परवेज अख्तर/सिवान :- ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कुदरत पूरी तरह से मानव जाति से नाराज हो गई है, जिससे एक के बाद एक लगातार कुदरत का कहर मानव पर जारी है, जिससे सिर्फ मानव जीवन को खतरा बढ़ रहा है; बाकी अन्य जीव-जन्तु पर इसका कोई प्रभाव नहीं है। अभी विगत तीन माह से कोरोना रुपी अदृश्य शत्रु के मार से पूरी दुनिया में मानव त्राहि त्राहि कर रहा है, जिसका इलाज कोई तांत्रिक, वैद्य या वैज्ञानिक अभी तक नहीं खोज सके हैं; तभी किसानों की गेहूं की खड़ी फसल भी लगातार आँधी-तुफान और ओलावृष्टि से बर्बाद हो रही है, जिससे लगता है कुदरत मानव जाति के क्रिया-कलापों से पूरी तरह नाराज होकर सभी तरह से मानव को अपनी सत्ता साबित कर रही है कि कुदरत के आगे कोई विज्ञान या तंत्र नाकाफी है।

गौरतलब है कि जैसे ही गेहूं के पौधों में फूल लगने का समय आया तो लगातार आँधी और बारिश ने फसल को गिरा दिया । इसके बाद जब फसल पक कर तैयार हुई तो, बारिश ने फसल को और बर्बाद करने का काम किया । जैसे-तैसे किसान फसल की कटाई और दवनी में लगे ही थे कि रविवार को दिन में ओलावृष्टि फिर रविवार और सोमवार की रात्रि तथा बुधवार को सुबह में आई आँधी और बारिश ने बची-खुची फसल भी बर्बाद करने का काम कर दिया ।

इससे गेहूँ की फसल के साथ साथ सब्जी की खेती तथा आम और लीची की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है । ऐसे में हर कोई ईश्वर की दुहाई देते हुए बस यही कह रहा है कि हमारे आडंबरों और क्रिया-कलापों से शायद सचमुच कुदरत नाराज हो गई है, जिससे ऐसी ही आपदाएँ आ रही हैं, जिससे मानव ही प्रभावित हो रहा है, कोई अन्य जीव नहीं ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026