परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में 15 दिसंबर को बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल एवं सोने की चेन छीन ली। इस मामले में पीड़ित विशुनपुरा निवासी धनंजय मिश्र ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि 15 दिसंबर की शाम करीब छह बजे अपने घर बाइक पर सवार होकर रामपुर फैक्ट्री ड्यूटी करने जा रहा था।
जैसे ही घर से कुछ दूर गया गांव के ही गजेंद्र मिश्र, अमित मिश्र, आदर्श मिश्र, अनिकेत मिश्र लाठी-डंडा से प्रहार कर दिए तथा दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से फायरिंग कर दी। वे सभी मारपीट कर मेरे जेब से 30 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल एवं गले से सोने की चेन जिसकी कीमत 50 हजार है उसे छीन लिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…