नौतन: चुनाव परिणाम आने के बाद गांवों में कहीं खुशी तो कहीं गम

  • 09 पंचायतों में नए मुखिया उम्मीदवार हुए विजई
  • 05 वीं बार मुरारपट्टी सरपंच चुने गए तारा यादव

परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के चौथे चरण के चुनाव मतगणना के परिणाम आने के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल देखने को मिल रहा है। गांव के हर गली-मोहल्लों तक हार-जीत के हर पहलू पर चर्चा की जा रही है। विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी ओर हारने वाले उम्मीदवारों और उनके खेमे का माहौल गमगीन है। कुछ बुद्धिमान उम्मीदवार और उनके समर्थक अपनी-अपनी चूक को तलाशने की कोशिश भी कर रहे हैं। प्रखंड में 20 अक्टूबर को पंचायत चुनाव संपन्न हुआ था। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 22 अक्टूबर को सीवान में हुई।

मतगणना में स्थानीय प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में मुखिया के सीटों पर नये उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। हालांकि कुछ निवर्तमान बीडीसी व निवर्तमान सरपंच सीटें बचाने में कामयाब रहे। ऐसे में जहां निवर्तमान प्रमुख मीरा देवी पति- राजेश पांडेय अपने पंचायत सेमरिया से और नौतन पंचायत के निवर्तमान बीडीसी सदस्य प्रसिद्ध कुमार अपनी सीट पर काबिज रहे। वहीं मुरारपट्टी पंचायत के निवर्तमान सरपंच तारा कुमार यादव 5 वीं बार सरपंच चयनित हो गए है। लेकिन, कोई भी निवर्तमान मुखिया अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो सके।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024