परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में रविवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर एक बेढ़ी में छिपाकर रखा गया दो लीटर देसी शराब बरामद किया है। यह बेढ़ी गांव के राजकुमार पांडेय की बताई जाती है। इस मामले में राजकुमार पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है।
इसकी जांच की जा रही है। राजकुमार पांडेय की पत्नी सीमा देवी सोन्धानी पंचायत से मुखिया पद की भावी प्रत्याशी है। वहीं आरोपित राजकुमार पांडेय ने कहा कि विरोधियों ने चुनाव में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए फंसाने की साजिश रची है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…