नौतन: मारपीट व फायरिंग मामले में पुलिस को दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के भुलौनी गांव में दो पक्षों के बीच हुई झडप व फायरिंग मामले में एक पक्ष के बदशाह सिंह थाने में आवेदन दिया है. जिसमें खलवा गांव निवासी नरकटिया पंचायत के मुखिया ललन सिंह व उनके लडके सोनू सिंह सहित अन्य लोगों पर मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है. मालूम हो कि मंगलवार को भुलौनी गांव निवासी विजय पटेल के यहां से बारात जा रही थी.

तभी बारात में शामिल होने जा रहे भुलौनी गांव निवासी सौरव सिंह व मुखिया पुत्र सोनू सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया और फायरिंग होने लगी. फायरिंग के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जिसमें एक पक्ष भुलौनी गांव निवासी बदशाह सिंह और सौरव सिहं घायल हो गये. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि एक पक्ष के बदशाह सिंह आवेदन दिया है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026