परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर मिश्रौली गांव में एक युवक से ₹28000 नगद एवं सोने की चेन छीनने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित युवक नागेंद्र यादव पुत्र लाल बाबू यादव साहपुर नौतन ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. उसने अपने आवेदन में शाहपुर मिश्रौली गांव के दरोगा यादव एवं उनके दो पुत्र सहित दर्जन भर अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
घायल नागेंद्र यादव ने बताया है कि वह अपने किराना दुकान के सामान को खरीदने के लिए रामपुर बाजार जा रहा था कि तभी शाहपुर मिश्रौली गांव के समीप हरवा हथियार से लैस दर्जनों लोगों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया. हमले के बाद जब वह गिर गया तो उसके पॉकेट में रखा 28000 एवं गले से सोने की चेन छीन लिया. घायल नागेंद्र यादव का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…