रघुनाथपुर: वृद्ध की मौत के बाद शव के साथ गए पुलिस कर्मियो पर ग्रामीणों ने किया पथराव

परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार को रेफरल अस्पताल में एक वुद्ध की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा और लाठी डंडे से मारपीट कर अस्पताल कर्मियों और होमगार्ड जवान को घायल कर दिया. इधर मामले को शांत कराने के बाद शव को मृतक के घर एंबुलेंस से भिजवा दिए. जहां एंबुलेंस के साथ गए पुलिसकर्मियों को गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गया. जिनका इलाज रेफरल अस्पताल रघुनाथपुर में चल रहा है. निखती कला गांव में पुलिस टीम पर पथराव की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और अंचल अधिकारी अशोक कुमार मिश्र मौके पर पहुंच हल्का बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर करने के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल लाए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

घायल पुलिस कर्मियों में सअनि संजय कुमार सिंह (52), शम्भूनाथ तिवारी (45), हरेराम राम (55), लालबाबू भगत (50), नंदजी यादव (55) का नाम शामिल है. इस संबधं में डीएसपी ने बताया कि जो लोग रेफरल अस्पताल में हंगामा किए थे, वही लोग अपने गांव में ओर ग्रामीणों के साथ मिल कर पुलिस के साथ हंगामा किए थे. इस मामले में लोगों को चिन्हित कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026