परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के अगौता गांव निवासी पप्पू कुमार गुप्ता की पत्नी रंजू देवी ने नौतन थाने में आवेदन देकर अपनी सौतेली सास प्रेम सुंदर देवी और उसकी दो पुत्री के विरुद्ध मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है. रंजू देवी के अनुसार 19 तारीख के दिन वह अपने घर में बैठकर खाना बना रही थी. तभी उसकी सौतेली साथ प्रेम सुंदर देवी तथा उसकी दो लड़की सोनम कुमारी और अंजू कुमारी हाथ में लाठी, रॉड और गड़ासी लेकर मेरे घर पहुंच गए तथा गली-गलौज देते हुए मुझे मारपीट कर घर से बाहर करने लगे.
यह देख मेरे पति पप्पू कुमार गुप्ता ने बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे तो सौतेली सास ने गड़ासी से मारकर मेरे पति का सर फोड़ दिया. यह देख आसपास के लोग जब पहुंचे तो यह कहते हुए वे लोग यहां से चले गए कि अगली बार तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे. इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया है कि आवेदन मिला है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…